×

टनकपुर गांधी मैदान आयोजित सहकारिता मेले में छात्र छात्राओं को दिया गया नशा उन्मूलन का संदेश । नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवी वर्षगांठ पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ।

टनकपुर गांधी मैदान आयोजित सहकारिता मेले में छात्र छात्राओं को दिया गया नशा उन्मूलन का संदेश । नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवी वर्षगांठ पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ।

*मेरो पहाड़*

 

टनकपुर गांधी मैदान आयोजित सहकारिता मेले में छात्र छात्राओं को दिया गया नशा उन्मूलन का संदेश । नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवी वर्षगांठ पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक रजवार (विधायक प्रतिनिधि, टनकपुर) रहे। इस दौरान गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से राष्ट्रीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्ति हेतु संदेश वाचन किया गया। स्थानीय मंच पर जनपद के विभिन्न विद्याल यों के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा उन्मूलन पर केंद्रित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता, समूह नृत्य, नशा मुक्ति सामूहिक शपथ, हस्ताक्षर अभियान आदि गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का प्रभावी मंचन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंद्र बल्लभ ओली लगातार दूसरी बार बने जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष । पत्रकार हित बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता ।

Next post

24 से 27 नवम्बर : सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन का जनस्वास्थ्य एवं नशा-मुक्ति मिशन।