×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने चम्पावत जिले के अमोड़ी व बनबसा में रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बहनों से राखी बंधवाई एव विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही कैलाश चन्द्र गहतोड़ी के नाम से टनकपुर स्टेडियम का नाम रखे जाने की करी घोषणा ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने चम्पावत जिले के अमोड़ी व बनबसा में रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बहनों से राखी बंधवाई एव विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही कैलाश चन्द्र गहतोड़ी के नाम से टनकपुर स्टेडियम का नाम रखे जाने की करी घोषणा ।

खबरे शेयर करे :

 

 

मेरो पहाड़

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने आज चम्पावत जिले के अमोड़ी व बनबसा में रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बहनो से राखी व रक्षासूत्र बंधवाए व 39 करोड़16 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया । साथ ही उन्होंने टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व कैलाश चन्द्र गहतोड़ी करने की भी धोषणा की मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए आपदा मद से उपकरणों केसाथ तीन बुलेट मोटर साइकिल दी साथ ही 108 कि तर्ज पर एक बैटनरी मोबाइल बैन का भी हरि झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया । अपने एक दिवसीय दौरे पर जिले दूरस्थ क्षेत्र अमोड़ी पहुँचे मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सम्मान के लिए बचनबद्ध है । प्रधानमंत्री जी ने महिला शसक्तीकरण के लिए कार्य किया है ।उन्होंनेकेंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न्न योजनाओ का कार्य किया रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के अमोड़ी में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों विजय प्रकाश को 10 लाख रुपए, प्रिया आर्य 9.50 लाख रुपए, इसके साथ ही श्री धामी द्वारा दुधारू पशु गाय पालन हेतु अमोडी की दीपा देवी, जसली देवी, प्रीति भट्ट, स्वाला की देवकी देवी, मीना देवी को मध्यकालीन ऋण अंतर्गत एक–एक लाख रुपए के चेक वितरित किए। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, लोहाघाट नेहा ढेक, पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल, सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र धूरा दीपा जोशी, ग्राम प्रधान अमोडी लाल मणि भट्ट, छटकोट विजय राणा, मण्डल भाजपा अध्यक्ष नवीन भट्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर बोहरा,
भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, एसडीएम चंपावत सौरभ असवाल, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी सहित विभागीय अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, जनता, विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं, बहनों व अधिकारी कर्मचारी अन्य लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत: 18 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अमोडी (चंपावत) दौरा । डी० एम० नवनीत पाण्डे द्वारा लिया गया व्यवस्थाओं का जायजा ।

Next post

देवीधुरा में खेली गई विश्व प्रसिद्ध बगवाल मुख्यमंत्री धामी बने बगवाल के साक्षी।