*मेरो पहाड़*
चंपावत- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री धामी 2 जून 2024 रविवार को पूर्वाह्न 10:40 बजे खटीमा, उधम सिंह नगर से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:00 बजे एनएचपीसी सभागार बनबसा, चंपावत पहुंचेंगे। जहां वह जनपद चंपावत से संबंधित विद्युत विभाग, पेयजल विभाग, वन विभाग,लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।