×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली गति: चम्पावत बनेगा खेलों का नया हब।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली गति: चम्पावत बनेगा खेलों का नया हब।

*मेरो पहाड़*

 

*पुनेठी में शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को मिली हरी झंडी*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के संकल्प और खेल प्रतिभाओं को निखारने के विजन हेतु जनपद चम्पावत को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में मा० मुख्यमंत्री घोषणा के क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए तथा जनपद के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पुनेठी स्थित राजस्व विभाग की 0.200 हेक्टेयर भूमि को खेल विभाग, उत्तराखण्ड शासन को हस्तांतरित कर दी गई है। हस्तांतरण की यह प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित कड़े मानकों और लोक प्रयोजन के नियमों के अधीन की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत भ्रमण के दौरान जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने हेतु शूटिंग रेंज के निर्माण की घोषणा की गयी थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत आख्या और संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की इस पहल से जनपद के युवाओं के लिए नए द्वार खुलेंगे, शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती रैली: चौथे दिन 700 से अधिक युवाओं ने दिखाया दमखम।

Next post

अमोड़ी में बन रहे वे साइड एमिनिटी परियोजना ने पकड़ी गति निर्माणाधीन कार्य का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण ।