×

चंपावत जिले को आदर्श चंपावत बनाने के लिए मुख्यमंत्री का प्रयास जारी।

चंपावत जिले को आदर्श चंपावत बनाने के लिए मुख्यमंत्री का प्रयास जारी।

चंपावत जिले को आदर्श चंपावत बनाने के लिए मुख्यमंत्री का प्रयास जारी।

*मेरो पहाड़*
चंपावत – आदर्श चंपावत जनपद चम्पावत को आदर्श बनाए जाने की परिकल्पना के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि (सी0आर0आई0एफ0) के अंतर्गत जनपद चंपावत में सड़क मार्गों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 01–जनपद चंपावत में राज्य मार्ग संख्या–64 के चंपावत–खेतीखान प्रभाग में बीएम/एसडीबीसी द्वारा 1339.25 की लागत से 30 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण एवं सुधार कार्य। 02–जनपद चंपावत में रीठा क्षेत्र में राज्य मार्ग संख्या–64 के अंतर्गत धूनाघाट –भींगराड़ा–रीठा–तलाड़ी एवं रीठा–मीनार प्रभाग में बीएम/एसडीबीसी द्वारा 2393.71 की लागत से 58 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण एवं सुधार कार्य प्रगति पर है। 03–राज्य मार्ग संख्या 64 के चंपावत मंच–तामली प्रभाग में बीएम/एसडीबीसी द्वारा 2125.30 की लागत से 52 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण एवं सुधार कार्य की निविदा प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 02 जून को एनएचपीसी बनबसा में बैठक के दौरान प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चंपावत के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त स्वीकृत मार्गो के पुनर्निर्माण
सुदृढ़ीकरण कार्यों से पूर्व मार्गों पर स्थित अंधे मोड़ों (Blind Curve) का सुधार करने के बाद ही हॉटमिक्स के कार्यों को कराया जाए, जिससे कि सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम व आवागमन में सुविधा हो सके। समस्त निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किए जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार चंपावत को आदर्श चंपावत बनाने की और लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement