मुकेश से किया वादा सीएम ने किया पूरा । मुकेश महराना बने (दर्जा मंत्री ) चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ।




*मेरो पहाड़*

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिलापंचायत सदस्य मुकेश महराना को उत्तराखण्ड सरकार में चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुकेश से किये वादे को पूरा कर उन्हें दर्जा राज्यमंत्री बना दिया । ज्ञात हो कि जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए महराना द्वारा पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही व वर्तमान में बिरगुल से जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना के पक्ष में दावेदारी की थी मगर आंतरिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें दावेदारी न करने का अनुरोध किया था । तब से लगातार यह कयास लगाये जा रहे थे कि महराना को दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व दिया जा सकता है । लम्बे इंतजार के बाद महराना को आखिरकार कुर्सी मिल ही गयी । यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का एक पग माना जा रहा है ।






