Advertisement
Advertisement
Advertisement

चम्पावत जिले के लोहाघाट में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत जिलेभर के किसानों का दो दिवसीय कार्यशाला का समापन । प्रगतिशील काश्तकारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ।

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट – चम्पावत जिले के लोहाघाट में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत टपक सिचाई प्रणाली (वन ड्रॉप मोर क्रॉप) पर दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं । लोहाघाट के विकासखण्ड सभागार में आयोजित इस कार्य शाला में ग्लोबल वार्मिंग के कारण गिरते जल स्तर व सिमटते जल स्रोतों के कारण कृषि व बागवानी के लिए संकट व चुनोतियाँ आ गयी है ।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों से आए प्रगतिशील किसानों को विशेषज्ञों के माध्यम से कृषि सिंचाई की आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के साथ ही उनके अनुभवों को भी साझा किया गया । साथ ही जिले के प्रगतिशील काश्तकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।