शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मन्दिरो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ । माता पूर्णागिरि के दर्शन व पूजन को लगा भक्तो का तांता ।



मेरो पहाड़
शारदीय नवरात्र के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न देवी मन्दिरो में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने की मिली । इस अवसर पर जिले के माँ बाराही मन्दिर, शिला देवी मंदिर , भगवती मन्दिर ,कड़ाई मन्दिर, हिंगला देवी मंदिर, बरदायनी मन्दिर सहित रिषेश्वर, बालेश्वर, मानेश्वर, पंचेश्वर रामेश्वर, गुरुगोरखनाथ, व्यान्धुरा आदि मन्दिरो में श्रद्धालुओं द्वारा शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई । जिले के माँ पूर्णागिरि मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर आज मां पूर्णागिरि धाम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। मां शारदा से जल लेकर टुनास प्राचीन धुनी स्थल से कलश यात्रा के साथ महिलाओं एवं मंदिर के पुजारियों द्वारा मुख्य मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के समापन के बाद प्राचीन धुनी स्थल में वाद्य यंत्रों के साथ बैठक भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया। माँ पूर्णागिरि धाम पर आज उत्तराखंड शासन के अपर सचिव जगदीश कांडपाल सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किये गए।












