×

चंपावत: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवम् आनंद बाल विद्या मंदिर चम्पावत में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

चंपावत: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवम् आनंद बाल विद्या मंदिर चम्पावत में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

*मेरो पहाड़*

स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के तहत NYK युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चंपावत एवम् आनंद बाल विद्या मंदिर चम्पावत में स्वच्छता अभियान के तहत गांधी जयंती पर हेमा पांडेय द्वारा झंडा रोहण एवम् माल्या अर्पण किया।

मुख्य अतिथि अभिनय गहतोड़ी की उपस्थिति में स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई । जिसमे NYK के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के आसपास के जगह को साफ किया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक काजल दुग्ताल, दीपा जोशी व अंकित के नेतृत्व मे युवाओं ने स्वच्छता के साथ- साथ युवाओं को मास्क, ग्लब्स, कैप, डायरी, पेन दी गई और उनके जलपान की व्यवस्था भी कराई गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement