जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया मटियानी के नकेला आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा मृतक परिजनों से मिल दी सांत्वना कहा प्रभावितो की हर सम्भव दी जाएगी मदद ।
मेरो पहाड़

चम्पावत के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत मटीयानी के नकैला तोक पहुचकर आपदा प्रभावितो से मुलाकात की व आपदा में मृतको के परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया
जिलाधिकारी द्वारा गांव का निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याऐं को जाना व सुना। उन्होंने कहा की गांव में सभी का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।









