जिलाधिकारी पहुँचे बाढ़ प्रभावित टनकपुर बनबसा क्षेत्रों में । प्रभावितों के साथ जमीन में बैठ की वार्ता दिलाया भरपूर सहयोग का भरोसा ।




*मेरो पहाड़*
जिलाधिकारी मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के साथ जिले के मैदानी टनकपुर बनबसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित देवीपुरा, आनन्दपुर , छीनिगोठ आदि क्षेत्रों के राहत शिविरों में पहुँच प्रभावितों से जमीन में बैठ की बात व उन्हें सभी प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया । जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए है । तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए है । ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आपदा राहत पर त्वरित कार्यों के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया । वही जिलाधिकारी द्वारा छीनिगोठ पहुँच कर वहां जलभराव से प्रभावित लोगों से बात की ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हुद्दी नदी के चैलाएजेशन करने , सोलर फेंसिंग लगाने , भूमि का मालिकाना हक दिलाने , राशनकार्ड बनाने , जगह जगह सोलर लाइट लगाने , छीनिगोठ विद्यालय का उच्चीकरण करने , सहित विभिन्न मांगे जिलाधिकारी के सामने रखी ।






