×

*कठिन परिस्थितियों के बीच प्रशासन ने निभाई जिम्मेदारी, पार्थिव शरीर सुरक्षित पहुंचाया गया मूल ग्राम*

*कठिन परिस्थितियों के बीच प्रशासन ने निभाई जिम्मेदारी, पार्थिव शरीर सुरक्षित पहुंचाया गया मूल ग्राम*

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

 

सीमान्त तल्लादेश के ग्राम खटगिरी निवासी 65 वर्षीय संतोष सिंह का निधन दिनांक 01 सितम्बर 2025 को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ। मृतक लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा था।

कमल सिंह महर, ग्राम प्रधान, रुइया द्वारा अवगत कराया गया है कि भारी वर्षा के कारण मार्ग बाधित होने से शव को गांव तक ले जाने में कठिनाई हुई, किंतु प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया। पार्थिव शरीर को मूल ग्राम तक पहुँचाने हेतु ग्रामीणों ने पगडंडी का सहारा लिया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी आज ग्राम खटगिरी पहुँचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने यह भी अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत क्षेत्र का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है तथा सड़क निर्माण की कार्यवाही गतिमान है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

सड़क मार्ग बंद होने के बाबजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हैली सेवा से पहुँचगे बाढ़ प्रभावित टनकपुर बनबसा में ।

Next post

जिलाधिकारी पहुँचे बाढ़ प्रभावित टनकपुर बनबसा क्षेत्रों में । प्रभावितों के साथ जमीन में बैठ की वार्ता दिलाया भरपूर सहयोग का भरोसा ।