×

गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार को लेकर प्रदेश भर के साथ ही चम्पावत जिले में विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंक विरोध जताया।

गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार को लेकर प्रदेश भर के साथ ही चम्पावत जिले में विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंक विरोध जताया।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार को लेकर प्रदेश भर के साथ ही चम्पावत जिले में विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंक विरोध जताया । विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पर अमर्यादित आचरण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या का आरोप लगाते हुए सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आज चम्पावत मुख्यालय के मोटर स्टेशन में कांग्रेस का पुतला फूंका । भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष व उप नेता के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर अराजकता कर तोड़फोड़ की व सदन को चलने नही दिया आपदा जैसे संजीदा मुद्दों पर सदन में चर्चा होने के बजाय विपक्ष द्वारा जनता के साथ कुठाराघात किया गया ।भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की मौजूदगी दर्जा श्याम नारायण पाण्डेय सतीश पाण्डेय , प्रेमा पाण्डेय , पूर्व अध्यक्ष निर्मल माहरा , सहित मंडल अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष आदि कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कर विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की ओर से की गई तोड़फोड़ का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। वही आज टनकपुर में बीजेपी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय से लेकर चड्ढा चौराहे विरोध रैली निकाल बाद में पुतला दहन किया गया । रैली में वरिष्ठ कार्यकर्त्ता रोहतास अग्रवाल , शिवराज सिंह, कठायत ,विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सुभाष बगौली ,पूरन मेहरा , मुकेश साहू , भीम रजवार , अक्षत अग्रवाल , नितिन मंगला जिला उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा , मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र कॉलोनी मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरा रीता कलखुड़िया मंडल मंत्री नरेंद्र धामी , मंडल कोषाध्यक्ष सुमन मंडल मंत्री गिरीश शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता कांति बल्लभ जोशी , कश्यप अशोक पाल, पूर्व मंडल महामंत्री शशांक गोयल , सुकुमार Anki बूथ अध्यक्ष कोमनगिरी प्रेम वर्मा हरीश भट्ट , बूथ अध्यक्ष हरीश जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर टनकपुर में विधिक जागरूकता व सम्मान कार्यक्रम।

Next post

पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर से विधायक अरविंद पाण्डेय आज टनकपुर में । पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप पाठक के इस्तीफे से व्यथित पाण्डेय ने पाठक को बताया भाजपा का अनुशासित व निष्ठावान कार्यकर्ता ।