×

शारदा रेंज में खनन निकासी की रॉयल्टी चेकिंग के दौरान वन कर्मियों व वाहन चालकों के बीच हुई नोकझोंक दो घंटे निकासी रही ठप ।

शारदा रेंज में खनन निकासी की रॉयल्टी चेकिंग के दौरान वन कर्मियों व वाहन चालकों के बीच हुई नोकझोंक दो घंटे निकासी रही ठप ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

टनकपुर (चम्पावत)- शारदा वन रेंज के शारदा खनन क्षेत्र में खनन निकासी की रॉयल्टी चेकिंग के दौरान वन विभाग व शक्तिमान वाहन चालकों के बीच नोकझोंक होने से लगभग 2 घंटे निकासी कार्य बाधित रहा । रोज की तरह खनन निकासी का कार्य चल रहा था इस दौरान कमल गार्डन के समीप वनकर्मियों द्वारा खनन निकासी में लगे वाहनों की रॉयल्टी की चैकिंग का कार्य किया जा रहा था । वाहन चालकों ने वन कर्मियों पर आरोप लगाया कि उन्हें ये लोग जबदस्ती कीचड़ की जगह वाहनों को रोक रहे है । जिस पर वाहन चालकों व वनकर्मियों के बीच नोकझोंक होने लगी । इस बीच खनन निकासी की रॉयल्टी काटनी बंद होने के कारण निकासी में लगे वाहन चालकों द्वारा अपने अपने वाहन खड़े कर दिए गए । और निकासी का कार्य लगभग 2 घण्टे बाधित रहा । बाद में वन विभाग के उच्य अधिकारियों ने समझा बुझाकर निकासी का कार्य सुचारू किया गया । शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि रोज की भांति खनन सामग्री ले जा रहे वाहन को वन कर्मियों द्वारा ऐसे स्थान पर चैकिंग के लिए रोका जा रहा था जहाँ कीचड़ व पानी भरा था । जिसकारण वहां गिरने की सम्भावना बन रही थी । उनके द्वारा जब सम्बंधित कर्मचारियों से कहा गया तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया व जबर्दस्ती उसी स्थान पर आने का दबाव बनाने लगे । रॉयल्टी काटना बंद कर दिया गया। जिस कारण वाहन चालको ने गाड़ियों को खडा कर दिया । वही शारदा रेंज के रेंजर पुरन चन्द्र जोशी ने बताया कि कमल गार्डन के समीप लगातार खनन निकासी की गाड़ियों की चेकिंग होती है । आज धूप से बचाव के लिए कर्मचारियों द्वारा पेड़ के निचे चैकिंग का कार्य किया जा रहा था । शायद किसी बात पर इनके बीच विवाद हो गया ।जिसे बाद में सभी लोगो से बात कर मामला सुलझा दिया गया ।


खबरे शेयर करे :