टनकपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा महोत्सव भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुतला दहन ने बांधा समां, आज लकी ड्रॉ के साथ होगा महोत्सव का समापन।





*मेरो पहाड़*
चंपावत। नव युवक रामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से 20वां दशहरा महोत्सव मनाया गया। नौ दिन तक चली रामलीला का समापन शनिवार को रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों के दहन के साथ हुआ। भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस आयोजन को और भी शानदार बना दिया। लोगों ने पूरनपुर वालों की आतिशबाजी का लुत्फ उठाते हुए मेले के विभिन्न आकर्षणों का आनंद लिया। हवाई झूले, स्वादिष्ट व्यंजन और ऊंट की सवारी मेले में आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा, राम-रावण युद्ध का सुंदर मंचन भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
कमेटी के संस्थापक विशाल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का समापन रविवार को लकी ड्रॉ और पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दशहरा महोत्सव के इस अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रमुख व्यवसायी राजेंद्र चौधरी और दीपक शारदा उपस्थित रहे, इसके साथ ही प्रमुख स्थानीय हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव मयंक पंत, संस्थापक नीरज सिंह, संस्थापक विशाल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय गर्ग, प्रतिभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य, सुषमा गुप्ता, पूनम कोहली, नेहा पांडे, गीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।






