उत्तराखंड में भूकंप से फिर डोली धरती, पिथौरागढ़, चंपावत जिले में महसूस हुए झटके।





*मेरो पहाड़*
चंपावत। उत्तराखंड में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह करीब 4 बजे उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके से धरती डोल गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कड़ाके की ठंड के बीच लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए, हालांकि भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र था नेपाल था। इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर थी, वही पिथौरागढ़ के अतिरिक्त चंपावत समेत अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए।






