पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव ने पकड़ा जोर । मानर मल्ला परध्यानी सीट पर गीता देवी ने पकड़ बनाई मजबूत व्यापक मिल रहा जनसमर्थन ।





मेरो पहाड़
पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आते ही जिला पंचायत गसदस्यों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रचार ने भी गति पकड़ ली है । प्रत्याशी ब्लाक में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है । इसी के तहत पाटी ब्लाक की मानर मल्ला -परध्यानी क्षेत्र पंचायत सीट में भी घमासान जारी है । इस सीट पर गीता देवी ने मजबूत पकड़ बना रखी है । सरल स्वभाव व परिवार की सामाजिक पृष्ठभूमि के कारण उन्हें व्यापक जन समर्थन मिल रहा है । गीता का कहना है कि उनका प्रयास रहेगा कि सामाजिक समरसता के साथ ही विधवा , दिव्यांग , बृद्धावस्था आदि पेंशन योजनाओं से वंचित लोगों के पेंशन परकर्णो के को दूर करने के साथ ही जनकल्याणकारी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ करँगी । उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल , सम्पर्क मार्गो का निर्माण आदि समस्याओं के निदान का प्रयास किया जाएगा ।






