चम्पावत तहसील में मतदेय स्थलों के परिवर्तन संशोधन के सम्बंध में राजनैतिक दलों के साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिला अधिकारी अनुराग आर्या ने की महत्वपूर्ण बैठक ।



मेरो पहाड़
चम्पावत तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी / निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अनुराग आर्या की अध्यक्षता में में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों सम्बधी/परिवर्तन, परिवर्धन व संसोधन के सम्बन्ध में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी राजनैतिक पार्टी प्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने सुझाव रखें!
बैठक के पश्चात तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ईश्वरी राम ने तहसील क्षेत्रतर्गत सभी बी.एल.ओ (बूथ लेबल अधिकारी)/ बी. एल.ओ सुरवाइजरों, राजस्व उप निरिक्षणकों को एक ऑनलाइन व आफ लाइन प्रशिक्षण दिया गया बैठक में तहसीलदार ईश्वरी राम ने सभी उपस्थित कार्मिकों को निर्वाचन के विभिन्न प्रारूपों के माध्यम से नाम जोड़ने, नाम सुधारने (सशोधन) करने व नाम हटाए जाने सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया की इसका अपने अपने क्षेत्रार्गत अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए फार्म भरने के आदेश दिए, जिससे की निर्वाचक नामावली को समय से तैयार किया जा सकें!
बैठक में भाजपा से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर पाण्डेय, बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट गौरव पाण्डेय, सपा जिला अध्यक्ष ललित भट्ट, कांग्रेस से अब्दुल नसीम व रमेश चन्द्र जोशी, बलवंत कुमार डाटा एंट्री आपरेटर उमा टम्टा आदि उपस्थित थे!
ऑनलाइन /आफलाइन प्रशिक्षण में रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश फत्याल, डाटा इंट्री आपरेटर उमा टम्टा, सुनील माहरा, विनोद देव, चन्द्र शेखर पंत, हिना खान, कमल, नवल जोशी, शुभम पुजारी, पुष्कर चंद, गोविन्द, अशोक कुमार, जीवन भट्ट, दीपा पाण्डेय, ज्योति पनेरू, गीता, तुलसी सेठी, सहायक अध्यापक दशरथ सिंह आदि लोग उपस्थित थे!









