प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर विनोद मेनन व प्रोफेसर प्रहलाद अधिकारी ने जिये सिटीजन लाइब्रेरी के छात्रों से मुलाकात कर साझा किये विचार ।






*मेरो पहाड़*
टनकपुर- प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर विनोद मेनन (अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संस्थापक सदस्य तथा वर्तमान में G20 ब्राजील के सदस्य) साथ में प्रहलाद अधिकारी (ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और वर्तमान UCOSTके सदस्य ,) द्वारा जिये नागरिक पुस्तकालय के बच्चों से मुलाकात कर अपने विचार व सुझाव साझा किए । इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों उनके सामने आने वाली समस्या के बारे में जानकारी ली । तथा विभिन्न दिशा निर्देश दिये । जिये पहाड़ लाइब्रेरी के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने लाइब्रेरी के उद्देश्य व आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की । इस अवसर पर,पारस देऊपा, रिषभ श्रीवास्तव,रजत वर्मा , सौरभ नेगी,दरबान सिंह मेहरा, आरती आर्य,सुधा पाण्डेय,सुमन टम्टा,पलक भण्डारी, सपना अधिकारी,बरखा,ज्योत्सना कलखुडिया, प्रियंका गडकोटी,परम सिंह, अंकित खर्कवाल, रोहित भट्ट ,अखिल सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
गौरतलब है कि पहाड़ के युवाओं को भी बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिले इसके लिए पूर्व उपजिलाधिकारी हिमांशु कफलटिया जी द्वारा जिये सिटीजन लाइब्रेरी की शुरुआत की गयी जिसका नतीजा अब दिखने लगे गया है ।






