मुख्यमंत्री ने की मां पूर्णागिरि मेले की समीक्षा कहा श्रद्धालुओं को उचित व्यवस्थाएं मिले ताकि ये लोग अच्छा सन्देश लेकर जाय । दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनबसा में बनेगा रेन बसेरा ।






*मेरो पहाड़*
बनबसा – मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने आज उत्तर भारत मे प्रसिद्ध चंपावत जिले के मां पूर्णागिरि मेले की समीक्षा की । बनबसा स्थित एनएचसी अतिथि गृह सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए बिजली, पानी, रैन बसेरे, यातायात,पार्किंग, पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहां की अधिकारी कर्मचारी अस्थाई व्यवस्था के स्थान पर स्थाई व्यवस्था के लिए ज्यादा प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा किबमाता के दर्शन व पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसी सुविधा मिले की वे यहां से अच्छा सन्देश लेकर जाये मुख्यमंत्री ने कहा कि माता के दर्शन पूजन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा । उन्होंने कहा कि दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था हो इसके लिए शीघ्र ही बनबसा में 1 हजार श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था की जाएगी । इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों की मांग पर भी ठोस निर्णय लेने की बात कही ।






