×

टनकपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बरामद।

टनकपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बरामद।

*मेरो पहाड़*

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक टनकपुर द्वारा घसियारामंडी, टनकपुर क्षेत्र में एक घर एवं वाहन की तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान हरिशंकर कुमार पुत्र रामलाल के कब्जे से 46 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9.2 लीटर है। बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत ₹4,370 आंकी गई है।

आबकारी विभाग द्वारा बरामदगी के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश।

Next post

शारदा खनन शक्तिमान यूनियन द्वारा टनकपुर में नया क्रेशर लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन ।