×

किसानों तथा ग्रामीणो द्वारा तहसील का घेराव खटीमा क्षेत्र को आपदा घोषित करो के नारे।

किसानों तथा ग्रामीणो द्वारा तहसील का घेराव खटीमा क्षेत्र को आपदा घोषित करो के नारे।

 

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट= हेमन्त कुमार

उधम सिंह नगर – बीते 7 और 8 जुलाई को खटीमा क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा राहत राशि नहीं मिलने से आज खटीमा क्षेत्र के ग्रामीणों तथा किसानो ने प्रसासन मुर्दाबाद के नारे लगाए किसानो ने कहा कि दस दिन पहले माननीय एस डी एम साहब द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौपा था और हमें यह आश्वासन दिलाया गया कि कल हमारी टीम आपके यहां का मुआयना किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होने पर किसी भी अधिकारी तथा पटवारी जी को फोन किया तो किसी भी अधिकारी ने किसानो की कोई सुनवाई नहीं हुई आज 22 (बाईस) जुलाई को किसानो तथा ग्रामीणो द्वारा तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और खटीमा क्षेत्र को आपदा घोषित करने के नारे तथा साथ ही साथ प्रसासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए किसानो ने कहा कि प्रसासन वही पर मुआयना कर रहीं है और चेक बांट रहीं है जो उनके पहचान के है किसानों ने कहा हमे 8(आठ) दिन में प्रसासन द्वारा किसानो तथा ग्रामीणो के नुकसान की जांच हो और उनके नुकसान का सही मुआवजा मिले यदि ऐसा नहीं होता है तो हम तहसील को चारो तरफ से घेर लेंगे इसके बाद प्रसासन इसका जिम्मेदार खुद होगा जिसमे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष गुर सेवक जी तथा भारतीय किसान यूनियन ( चढूनी) उत्तराखंड ब्लाक अध्यक्ष मन जिंदर सिंह भुल्लर, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार , राष्ट्रीय अध्यक्ष गुर नाम सिंह, बलराज सिंह, गुर जिंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, जगरूप सिंह आदि मौजूदथे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

किरोडा नाले के समीप चला प्रशासन का बुलडोजर अवैध रूप से मकानों व नालियों को उपजिलाधिकारी के देखरेख में हटाने की हुई कार्यवाही।

Next post

थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की तस्करी कर रहे वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही।