×

आग की लपटों से खेल जंगलों की वनाग्नि बुझाने में बीत जा रहा वन कर्मियों का पूरा दिन ।

आग की लपटों से खेल जंगलों की वनाग्नि बुझाने में बीत जा रहा वन कर्मियों का पूरा दिन ।

खबरे शेयर करे :

  • *मेरो पहाड़*
    खटीमा – तपिस बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है । जिसके तहत वन कर्मी जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए दिन भर आग की लपटों से खेलरहे है । खटीमा तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा भी जगह जगह लगी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है । विभाग द्वारा लोगों से बार-बार अपील की गई तथा उन्हें समय समय पर जागरूक भी किया जा रहा है लेकिंन फिर भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं कम नही हो रही है । तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा का कहना है कि गर्मी बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगती है । इसका मुख्य कारण ग्रामीणों द्वारा मवेशियों के चारे के लिए आग लगाया जाना है । जिससे कीमती वनस्पतियों के साथ हरे भरे पेड़ पौधे नष्ट हो जाते है । उन्होंने बताया कि जिसके लिए विभाग द्वारा समय समय पर जनजागरूकता कैम्पो का आयोजन किया जाता है । उन्होंने बताया वनाग्नि पर नियंत्रण करने के लिए खटीमा वन प्रभाग द्वारा सुरई, किलपुरा, खटीमा सहित 23 स्थानों पर क्रू स्टेशन बनाये गए । जिसके माध्यम से आग की घटनाओं पर काबू किया जा रहा है उन्होंने लोगो से अपील की  वे जंगलों में आग लगाने व लगने के बारे में सम्बंधित चौकी पर सूचना दे । इसके अतिरिक्त वन विभाग उत्तराखंड द्वारा भी एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है । जिसका नंबर=18001804141 है इस नंबर पर भी किसी भी प्रकार की वनाग्नि की सूचना साझा की जा सकती है ।

खबरे शेयर करे :
Previous post

चम्पावत पुलिस की बड़ी कामयाबी 18 लाख की स्मैक के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार ।

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार रूप देने में को लेकर अब ग्रामीण भी उतरे मैदान में ।टनकपुर छीनी गोठ के ग्रामीणों ने आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प ।