मेरो पहाड़
चम्पावत जिले के खेतीखान में पांच दिनी दीप महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित 27 वे दीप महोत्सव का पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा फीता काट शुभारंभ किया।
इस मौके पर दीप महोत्सव प्रांगण से छात्राओं के साथ ही महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। तथा एजुकेशन प्लेनिट ,जीजीआईसी खेतीखान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिशु मंदिर विद्यामंदिर खेतीखान के बच्चों ने भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा खेतीखान बाजार में आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा में पिथौरागढ़ से पहुंचे सोंपत्ति छलिया समिति क्यूतड़ पिथौरागढ़ दल नायक दीपक मेहरा के नेतृत्व में छोलिया नर्तको द्वारा आकर्षक प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन दिवाकर भट्ट और संदीप कलखुड़िया व रघुराज सिंह देऊपा ने संयुक्त रूप से किया।
*पांच दिन तक होंगे विविध कार्यक्रम*
दीप महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल ने बताया की 5 दिवसीय महोत्सव का आज शुभारम्भ पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल जी द्वारा किया गया इन 5 दिनों में प्रमुख गतिविधियों के रूप में खेल प्रतियोगिताएं, शैक्षिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की सांस्कृतिक संध्या में केंद्र व राज्य सरकार के पंजीकृत दलों के साथ ही पांचों दिन स्टार नाईट के भी कार्यक्रम होंगे । उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सहयोग की अपील की ।
इस अवसर पर हिमेश कलखुडिया , विजय बोहरा , देवकीनंदन खर्कवाल, पुष्कर सिंह पुजारी, नवींन बोहरा सुरेंद्र गोपाल मनराल , प्रकाश सिंह,बबलू देव,
बद्रीदत्त , नीरज सिंह, यशपाल मनराल, मुकेश , पवन , सतीश, मदन, महेश, प्रकाश , संदीप , नवींन, आलोक आदि मौजूद रहे।
