अल्मोड़ा में वनाग्गनि की चपेट में आने से चार की मृत्यु चार घायल।





*मेरो पहाड़*
अल्मोड़ा जिले के बिनसर के जंगल में आग बुझाने गये चार लोगों की आग में जलने से मौत हो गयी। जबकि चार लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि एक 80% चल चुका है। जबकि अन्य 45% झूलस चुके हैं ये सभी फायर वॉचर पीआरडी जवांनो के साथ गाँव के लोग जबकि दो गाँव के और एक फायर वाचर और एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गयी वन क्षेत्रधिकारी ने बताया कि आज 3 बजे विनसर में आग लगने की सूचना पर मौके पर इन आठ लोंगो की टीम मौके पर गयी और हवा की तेजी के करण आग ने विकराल रूप लिया जिससे 4 लोग मौके पर ही मर गए और 4 लोग गंभीर घायल है, जिनको हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है






