×

चम्पावत:- युवाओं के लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में मिशाल बने! गौरव कार्की।

चम्पावत:- युवाओं के लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में मिशाल बने! गौरव कार्की।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत:- युवाओं के लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में मिशाल बने!  गौरव कार्की

खर्ककार्की के रहने वाले युवा गौरव सिंह कार्की और उनके चाचा देव सिंह कार्की ने चम्पावत स्थित (खर्ककार्की) ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण की फेक्ट्री का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष, मुख्यमंत्री विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि युवाओं का आत्मनिर्भर होना प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक सपना रहा है जो लगातार साकार होता जा रहा है।
खर्ककार्की गांव में फेक्ट्री खोले जाने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।

वहीं इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, जिला मंत्री विकास गिरी, मंडल मंत्री आनंद अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर फ़र्तयाल, सुनील कार्की,प्रदीप शर्मा, मनमोहन बोहरा, व्यापार मंडल हरीश शक्टा समेत ग्रामीणजन मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :