×

भारी बारिश में जिलाधिकारी की निरंतर सक्रियता से 95 वर्षीय वृद्धा के घर तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा ।

भारी बारिश में जिलाधिकारी की निरंतर सक्रियता से 95 वर्षीय वृद्धा के घर तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार की निरंतर सक्रियता से 95 वर्षीय वृद्धा के घर तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा मिली राहत जिले में भारी वर्षा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी हैं जिस कारण स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रभावित क्षेत्रों तक सक्रिय रूप से पहुंचाई जा रही हैं।मंगलवार को विकासखंड लोहाघाट स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र इराकोट में कार्यरत फार्मासिस्ट श्री सुरेश जोशी ने वर्षा बाधाओं के बावजूद इराकोट उपकेंद्र अंतर्गत कोयाटी गांव पहुँचकर 95 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती रेवती देवी का प्राथमिक उपचार किया।

रेवती देवी पेट दर्द से पीड़ित थीं। उन्हें दवाइयाँ दी गईं और आवश्यक इंजेक्शन लगाया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही जिलाधिकारी ने कहा कि “आपदा की इस कठिन परिस्थिति में प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओें, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के उपचार में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य टीमों को गांव-गांव भेजा जा रहा है।”


खबरे शेयर करे :
Previous post

अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान।

Next post

भारी बारिश के बीच चम्पावत जिले में राहत-बचाव कार्य तेज़, भूस्खलन व बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुचने के साथ ही लगभग 200 परिवारों तक पहुचाई गयी खाद्यान्न सामग्री ।