×

भारी बारिश के बीच चम्पावत जिले में राहत-बचाव कार्य तेज़, भूस्खलन व बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुचने के साथ ही लगभग 200 परिवारों तक पहुचाई गयी खाद्यान्न सामग्री ।

भारी बारिश के बीच चम्पावत जिले में राहत-बचाव कार्य तेज़, भूस्खलन व बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुचने के साथ ही लगभग 200 परिवारों तक पहुचाई गयी खाद्यान्न सामग्री ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

चम्पावत जिले में भारी बारिश के बीच राहत-बचाव कार्य तेज़ हो गए है भूस्खलन व बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुचने के साथ ही लगभग 200 परिवारों तक खाद्यान्न सामग्री पहुचाई गयी है । जिलाधिकारी मनीष कुमार स्वयं निगरानी करते हुए सभी को सक्रिय किया हुआ है । बाढ़ व भूस्खनल प्रभावित क्षेत्रों में सेना, NDRF, SDRF, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, पशुपालन एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्यों को अंजाम दे रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ उनके भोजन, रहने व आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में बाढ़ प्रभावित पचपखरिया में राफ्ट की सहायता से 16 लोगों एवं 04 पशुओं को देवीपुरा एवं गुदमी मे स 20 ग्रामीणों को व लोहाघाट तहसील के ग्राम सिरोड़ी पट्टी, रौशाल में 16 परिवारों को व मंगोली में 5 परिवारों को सुरक्षित स्थानों में पहुचाकर उनके भोजन व रखने की व्यवस्था की है ।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निवासरत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भारी बारिश में जिलाधिकारी की निरंतर सक्रियता से 95 वर्षीय वृद्धा के घर तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा ।

Next post

टनकपुर , बनबसा में भू-कटाव और जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी ने लिया जायजा कहा जिलाप्रशासन निरंतर प्रभावितों के साथ जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता ।