×

ओम की शक्ति जाननी है तो चले आए अद्वैत आश्रम मायावती- राज्यपाल

ओम की शक्ति जाननी है तो चले आए अद्वैत आश्रम मायावती- राज्यपाल

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

लोहाघाट- अद्वैत आश्रम मायावती के 125 वे स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि अगर ओम की शक्ति जानी है तो अद्वैत आश्रम मायावती आइये अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मायावती आश्रम पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने यहां ध्यान केंद्र में 10 मिनट ध्यान किया व बाद में आश्रम के 125वे स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श व वेदांत के प्रति उनके सिद्धांतों को आत्म सात कर ऐसे पूरे विश्व मे प्रचार करना है उन्होंने कहा कि आश्रम से पूरे हिमालय की 370 किमी परिधि के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त जाता है । तथा यहाँ पर चुम्बकीय ऊर्जा का एहसास होता है ।समारोह की अध्यक्षता करते हुए आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानन्द जी ने राज्यपाल सहित सभी का स्वागत करते हुए कहा अब आने वाले 125 वर्ष स्वामी जी के सपनों के बल पर नए भारत के निर्माण के युग सूत्रपात हो गया है । जिसमें हर युवा स्वामी जी के सपनों को साकार करेगा । विशिष्ट अतिथि स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के उप कुलपति स्वामी आत्म पिरयानन्द एवं श्री रामकृष्ण मिशन के ट्रस्टी स्वामी मुक्तिदानंद ने भी प्रभावी विचार रखें । संचालन हरि महाराज ने किया ।इससे पूर्व आश्रम पहुंचने पर राज्यपाल का आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानन्द समेत विभिन्न स्थानों से आए संतों द्वारा वैदिक ऋचाओ के साथ भावपूर्ण स्वागत किया । उन्होंने उस स्थान में ध्यान किया जहां 123 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद जी ने अपने प्रवास के दौरान यहां ध्यान किया था । ध्यान में राज्यपाल ने कहा आज उनकी आत्मा का परमात्मा से वास्तविक रूप में मिलन हुआ है । स्वामी जी आश्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी । आश्रम द्वारा संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज ने बताया कि किस प्रकार गरीब रोगियों का यहां निशुल्क रोग निवारण किया जाता है । इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार, डीएफओ आरसी काण्डपाल ,सीएमओ के के अग्रवाल, सहित आदि लोग मौजूद रहे


खबरे शेयर करे :
Previous post

राजकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल वितरण के साथ ही सामूहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ।

Next post

पूर्णागिरि मेले को देखते हुए पुलिस द्वारा जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान जारी । दर्जनों ओवरलोड वाहनों पर हुई चालानी कार्यवाही ।