×

पत्रकार प्रेस परिषद की अहम बैठक संपन्न, संगठन विस्तार के साथ बांटे गए पहचान पत्र।

पत्रकार प्रेस परिषद की अहम बैठक संपन्न, संगठन विस्तार के साथ बांटे गए पहचान पत्र।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

पीलीभीत में पत्रकार प्रेस परिषद भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें पहचान पत्र (कार्ड) भी वितरित किए गए। बैठक के दौरान पीलीभीत जिला प्रभारी अशोक सरकार ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की एकता ही प्राथमिकता है। संगठन का विस्तार करते हुए इस बैठक में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं जिसमें रिंकू सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा नितेश अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राम गुलाब को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान पत्रकार प्रेस परिषद के ईश्वर सिंह पीलीभीत जिला संगठन मंत्री नरेश विश्वास,अंकित चौहान नगर अध्यक्ष, अमन कुमार , दलवीर सिंह, सुखवीर सिंह, रंजीत कुमार, छोटे लाल,मिथुन, अमन कुमार वर्मा के साथ अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :