चंपावत जिले में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यालय 6 जुलाई को रहेंगे बंद।



*मेरो पहाड़*
चंपावत जिले में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यालय 6 जुलाई को रहेंगे बंद। जनपद में हो रही लगातार वर्षा व मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के मध्यनजर छात्र, छात्राओं व नोनिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडे ने शनिवार 06 जुलाई 2024 को जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।














