×

चंपावत: लोहाघाट मे रुपयो के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला। 

चंपावत: लोहाघाट मे रुपयो के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला। 

*मेरौ पहाड़*

चंपावत:  लोहाघाट मे रुपयो के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला

चंपावत। लोहाघाट में शनिवार शाम 6:00 बजे के लगभग रुपयो के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहाघाट के कोली ढेक पुल के पास चाकू से हमला कर दिया चाकू युवक की बाई जांघ पर लगा है हमले में घायल युवक रोहित सक्सेना निवासी पीलीभीत ने बताया वह लोहाघाट में शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता है उसने अंकित कश्यप पुत्र राजू कश्यप उर्फ चौवा कारीगर से काम के दो हजार रुपए लेने थे रुपए मांगने पर अंकित ने आज शाम को कोली ढेक पुल के पास उसे घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया रोहित ने बताया किसी तरह उसने हमलावर से जान बचाई उसने कहा हमला कर हमलावर वहां से भाग गया इसके बाद वह किसी तरह लोहाघाट अस्पताल पहुंचा लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टर बीना मेलकानी ने घायल रोहित सक्सेना का उपचार किया उन्होंने बताया घायल की बाई जांघ में चाकू का निशान है घायल का उपचार कर घर भेज दिया गया है वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

38 वे राष्ट्रीय खेल की हुई रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता।

Next post

अबैकस पब्लिक स्कूल ने मनाया अपना 19वा स्थापना दिवस । विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका दिल