×

टनकपुर: छात्रा से दुर्व्यवहार मामले में प्रोफेसर चौहान को किया गया काशीपुर महाविद्यालय से अटैच, छात्र नेताओं का ऐलान सीट वृद्धि को लेकर जारी रहेगा आंदोलन।

टनकपुर: छात्रा से दुर्व्यवहार मामले में प्रोफेसर चौहान को किया गया काशीपुर महाविद्यालय से अटैच, छात्र नेताओं का ऐलान सीट वृद्धि को लेकर जारी रहेगा आंदोलन।

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं के आमरण अनशन के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं। उच्च शिक्षा निेदेशायलय ने छात्र नेताओं की एक मांग को मानते हुए प्रोफेसर महेंद्र सिंह चौहान को टनकपुर महाविद्यालय से हटाकर काशीपुर संबद्ध कर दिया है।
मालूम हो कि एबीवीपी के समीर सिंह, मनीष सिंह बिष्ट, सौरभ पाण्डेय पिछले पांच दिनों से सात सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को एबीवीपी के विभाग सह संयोजक कुशाग्र वर्मा, प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

बता दें कि प्रोफेसर चौहान पर एक छात्रा से दुर्व्यवहार करने के साथ ही छात्र नेताओं के साथ अभद्रता करने के आरोप लगे थे।
इसी बीच शुक्रवार की देर शाम को महाविद्यालय के प्रोफेसर एम एस चौहान के काशीपुर सम्बद्ध किए जाने का आदेश मिलने के बाद छात्र नेताओं ने खुशी जताई। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि छात्र नेता अपना आमरण अनशन तोड़ देंगे मगर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में सीट वृद्धि न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियो/कर्मचारीगणों द्वारा दी गयी कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदो को श्रद्धांजलि।

Next post

पंचेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 134 क्वार्टर अवैध देशी शराब घर के अंदर छुपाई गई थी।