×

हजरत सैयद अलहै के पहले सालाना उर्स में चादरपोशी के साथ मुल्क की खुशहाली के लिए की गयी दुआ।

हजरत सैयद अलहै के पहले सालाना उर्स में चादरपोशी के साथ मुल्क की खुशहाली के लिए की गयी दुआ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

रिपोर्टर=अनीस रजा

किच्छा (उधमसिंह नगर) – हज़रत सैयद आले मोहम्मद मियां रहमतुल्लाह अलैह के पहले सालाना उर्स के अवसर पर चादरपोशी के साथ मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गयी । बुधवार को दूसरे दिन केजीएन कालोनी, सिरौली कलां, किच्छा स्थित दरगाह पर कुरआन ख्वानी व फातेहा ख्वानी हुई। शाम को बगदाद शरीफ से लाई गई चादर को बड़े अदब के साथ मजार पर पेश किया गया। दरगाह के सज्जादानशीन सैयद आले रसूल मियां व सैयद आले हसनैन मियां की सरपरस्ती में बीती रात नातिया व मनकबती मुशायरा हुआ। सैयद कमर उल हसन मियां की सदारत में हुए मुशायरे में दूर दराज से आए शायरों कारी रिफाकत रजा, नसीम आसी, फैजान कादरी, मकसूद कादरी, शारिक रजा कमालपुरी, मौलाना रफीक अहमद नाजिर उल कादरी, मोहम्मद अली गौहर, हाफिज सिद्दीक, नूर मोहम्मद, असर जमाली, नासिर जिया ने नात ओ मनकबत पेश की। जिन पर श्रोताओं ने भरपूर दाद दी।संचालन नाज़िर रजा ने किया। उर्स के आयोजन में आल इंडिया अंजुमन गुलामाने आले मोहम्मद मियां के पदाधिकारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सैयद आले रसूल मियां ने बताया कि 9 मई को सुबह 6 बजे कुरआन ख्वानी और सुबह 10 बजे कुल शरीफ होगा। कुल शरीफ के बाद जायरीन में लंगर वितरण किया जाएगा। शाहजहांपुर से आज रवाना हुआ जायरीन का जत्था किच्छा में उर्स ए मोहम्मदी में शामिल होने के लिए यहां से तकरीबन 85 जायरीन का जत्था बस और चौपहिया वाहनों से किच्छा के लिए रवाना हुआ। एमन जई जलाल नगर में रहने वाले अब्दुल गफ्फार ने बताया कि वह यहां से 65 लोगों की बस लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे किच्छा के लिए रवाना हुए हैं। इसके अलावा तमाम लोग अपने-अपने चौपहिया वाहनों से उर्स में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां से किच्छा में शाहनवाज हुसैन हनीफ खान छोटू खान आसिक खां हाजी तौकीर खां समद बलोच अमजद खान तनबीर रज़ा शोएब अहमद भूरा खां मोहम्मद जावेद मोहसिन जी मो0 शोएब खान अन्य कमेटी के सदस्य भी शामिल रहे और दूर-दूर से तमाम मुरीदीन हजरात भी शामिल हुए कमेटी के तमाम हजरात मौजूद रहे


खबरे शेयर करे :
Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी को बताया गरीबो का मसीहा । वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि ।

Next post

मुख्यमंत्री के फरमान के बाद बाल मुंडन की दरों में 81 रुपये की कटौती । जिलापंचायत ने जारी की लिस्ट।