×

चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार मलवा आने व यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग तीन दिनों के लिए बड़े वाहनों के लिए प्रतिबन्ध छोटे वाहनों की आवाजाही रोजाना 6 बजे से दो बजे तक रहेगी प्रतिबंधित।

चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार मलवा आने व यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग तीन दिनों के लिए बड़े वाहनों के लिए प्रतिबन्ध छोटे वाहनों की आवाजाही रोजाना 6 बजे से दो बजे तक रहेगी प्रतिबंधित।

खबरे शेयर करे :

 

मेरो पहाड़

टनकपुर चम्पावत के बीच स्वाला में लगातार मलवा गिरने व यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग को 3 दिनों के लिए बड़े वाहनों व 6 बजे से 2 बजे तक के लिए छोटे के लिए प्रतिबंधित किया गया है । अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग लोहाघाट द्वारा अवगत कराया गया है कि अतिवृष्टि व सक्रिय भू-स्खलन से टनकपुर – पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 के किमी. 106.300 (स्वाला) में पहाड़ी से जल रिसाव एवं अत्यधिक मलवा आ रहा है। वर्तमान में उक्त स्थल पर अस्थाई तौर पर मार्ग बनाने के बाद भी कुछ समय उपरान्त तैयार किया गया अस्थाई मार्ग पूर्ण रूप से धंस रहा है। उक्त स्थान पर प्रत्येक दिन मार्ग को यातायात सुचारू किये जाने हेतु समय-समय पर तैयार किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके लिए तीन दिन बड़े वाहनों के आवागमन / यातायात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता है, तथा हल्के वाहनों का आवागमन प्रातः 06:00 से अपराह्न 02:00 तक प्रतिबंधित रहेगा। उक्त समयावधि में राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए हल्के वाहनों / दो पहिया वाहन / निजी वाहन/टैक्सी एवं मैक्सी सदृश्य वाहनों का संचालन अपराह्न 02:00 बजे से सायं 06:00 तक किया जा सकेगा। सायं 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक उक्त मार्ग इस कार्यालय के पूर्व निर्गत दिनांक-29.06.2024 के क्रम में सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन होने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

दुर्घटना को दावत दे रही आपदा में टूटे झूलापुल के स्थान पर बेलखेत में आवगमन को लगी रोपवे ट्रॉली । ग्रामीणो ने जिलाधिकारी को पत्र लिख जताया रोष ।

Next post

टनकपुर में नव युवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा और दशहरा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ आगाज ।