×

लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र पुनेठा ने किया अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ । कहा कि अगर जनता ने उनका साथ दिया तो नजूल भूमि का मालिकाना हक दिलाने व उप जिलाचिकित्सालय का सुधारीकरण करने तक नही बैठेगे अध्यक्ष की कुर्सी पर ।

लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र पुनेठा ने किया अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ । कहा कि अगर जनता ने उनका साथ दिया तो नजूल भूमि का मालिकाना हक दिलाने व उप जिलाचिकित्सालय का सुधारीकरण करने तक नही बैठेगे अध्यक्ष की कुर्सी पर ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा ने कहा कि अगर जनता ने उनका साथ दिया तो वह नगर की नजूल भूमि फ्री होल्ड कर मालिकाना हक दिलाने व नगर के उप जिलाचिकित्सालय में सुविधा विस्तार करने तक अध्यक्ष की कुर्सी पर नही बैठेगे आज नैनीताल बैंक रोड स्थित अपना चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के दौरान उन्होंने कहा कि लोहाघाट नगर की तमाम ऐसी समस्याए है जो आजतक के नेताओ द्वारा नजरअंदाज किये गए । उन्होंने कहा कि लोहाघाट में तमाम बड़ी बड़ी बिल्डिंग बन गयी है मगर आज तक जिस भूमि पर ये इमारते बनी है उनका मालिकाना हक तक नही है । यहाँ की जनता को हमेशा ठगा गया । उन्होंने कहा कि अगर यहाँ की जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो वह जितने के बाद अध्यक्ष तक कि कुर्सी में तब तक नही बैठेगे जब तक यह कि जमीन का यहाँ की जनता को उसका मालिकान हक नही मिल जाता । उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नगर में सीवर लाइन बिछाने , पेयजल समस्या पूरी करने जैसी 18 ऐसी समस्याएं है जिनका पूर्व के लोगो ने देखा तक नही । वह इनको पूरा करने का प्रयास करंगे ।इससे पूर्व पंडित श्याम दत्त मुरारी द्वारा पूरे विधि विधान से अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया जिसमें उनके माता पिता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे तथा उन्हें समर्थन देने की बात कही ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची । सूची में चम्पावत से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व प्रदेश महामंत्री भगीरथ भट्ट का नाम शामिल ।

Next post

*चुनावी हलचल* मेरो पहाड़ की चुनावी हलचल में आज कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा से चुनावी प्रचार पर सीधी बातचीत साथ मे निर्मला गहतोड़ी से जानेंगे कांग्रेस का हाल ।