×

जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा दिया गया मानवता का परिचय

जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा दिया गया मानवता का परिचय

जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा दिया गया मानवता का परिचय

*मेरो पहाड़*
चंपावत/ टनकपुर= टनकपुर में एटा, उत्तर प्रदेश से माँ पूर्णागिरि मेले में दर्शन को आये श्रद्धालु को शारदा नदी में डूबने से बचाया गया अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में वर्तमान में हो रहे मां पूर्णागिरि मेले के दौरान स्नान घाटों में नहाते समय श्रद्धालुओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम किए जाने हेतु सभी मेला प्रभारी को निर्देशित किया गया है।की उक्त के क्रम में आज दिनांक 19.04.2024 से माँ पूर्णागिरि मेले के दौरान शारदा घाट टनकपुर के पास माँ पूर्णागिरि मेले में दर्शन को आये अमित श्रीवास्तव पुत्र सतीश श्रीवास्तव, उम्र 26 वर्ष, निवासी एटा,उत्तर प्रदेश जो शारदा स्नान घाट टनकपुर के पास स्नान करते हुए अचानक डूबने लगा था युवक के चिल्लाने की आवाज पर शारदा घाट टनकपुर में तैनात जल पुलिस के जवान रविन्द्र पहलवान द्वारा तुरन्त रेस्क्यू कर नदी से युवक को सकुशल बचाया गया।जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा तत्काल चलाये गये राहत-बचाव कार्य से बालक को बचाये जाने पर युवक के परिजनों द्वारा जनपद पुलिस का धन्यवाद अदा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

वार्ड नंबर 6 की नारी शक्ति सेवा समिति द्वारा शनि धाम तहसील रोड टनकपुर में माता रानी का प्रसाद का भंडारा किया गया

Next post

चंपावत जिले में मतदान को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने दी सभी कार्मिकों को बधाई ।