पत्रकार प्रेस परिषद के चम्पावत जिलाध्यक्ष बने जगदीश चन्द्र जोशी । शुभम गौड़ बने टनकपुर नगर इकाई के अध्यक्ष ।




*मेरो पहाड़*
पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट ने उत्तराखण्ड जिलाध्यक्षों की घोषणा करते हुए जगदीश चन्द्र जोशी को चम्पावत जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है । जबकि मैदानी क्षेत्र टनकपुर इकाई के लिए शुभम गौड़ को नगर अध्यक्ष बनाया गया है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने बताया कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष के माध्यम से 15 दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकार हितों में लगातार संघर्ष व प्रयास करता रहेगा । जगदीश चन्द्र जोशी व शुभम गौड़ के मनोनयन पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है ।






