×

जिये पहाड़ समिति जल्द ही चम्पावत जिले में 3 नागरिक पुस्तकालय खोलने जा रही है।

जिये पहाड़ समिति जल्द ही चम्पावत जिले में 3 नागरिक पुस्तकालय खोलने जा रही है।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

जिये पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि समिति जल्द ही उत्तराखंड की पहला केवल महिला पुस्तकालय पिंक पुस्तकाल की स्थापना करेगा जिसका नाम श्रीमती हीरा देवी भट्ट पिंक नागरिक पुस्तकालय टनकपुर रखा जाना तय किया गया है। यह पुस्तकालय केवल महिला पाठकों के लिए खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त समिति दो अन्य पुस्तकालयों स्व केशव भार्गव नागरिक पुस्तकालय बनबसा और एक नागरिक पुस्तकालय रीठा साहिब में खोलने जा रही है ।
अनिल चौधरी पिंकी ने बताया हमारी समिति का उद्देश्य छात्र छात्राओं को पढ़ने की ओर प्रेरित करना तथा छात्र छात्राओं को नशे से दूर रखना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में तेजी लाने से है जिये पहाड़ नागरिक पुस्तकालय की स्थापना पूर्व उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया जी द्वारा की गई थी नागरिक पुस्तकालय खोलने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई की ओर प्रेरित करना है
वर्तमान में समिति द्वारा कुल 25 निःशुल्क पुस्तकालय संचालित किए जा रहे है जिनमें से 17 पुस्तकालय चंपावत जनपद में है।
टनकपुर में उत्तराखंड का पहला गर्ल्स नागरिक पुस्तकालय खुलने जा रहा है
समिति द्वारा संचालित नागरिक पुस्तकालयों में से अब तक 73 बच्चे सरकारी विभागों में सेवा दे रहे है


खबरे शेयर करे :