×

संयुक्त विभागीय टीम ने किया भारत नेपाल सीमा पर हुए अतिक्रमण का सर्वे।

संयुक्त विभागीय टीम ने किया भारत नेपाल सीमा पर हुए अतिक्रमण का सर्वे।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार

 

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के मेलाघाट क्षेत्र से लगी भारत नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस विभाग, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सीमा क्षेत्र में हुए अतिक्रमण का सर्वे शुरू कर दिया है। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सीमा क्षेत्र में नोमैंस लैंड जीरो किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर के अंतर्गत हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेजी जाएगी तदुपरांत प्राप्त होने वाले निर्देशों के अनुसार अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस दौरान सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ वन क्षेत्राधिकारी महेश जोशी, तहसीलदार हिमांशु जोशी, पटवारी कुलविंदर सिंह एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भाजपा मीडिया सह प्रभारी ने मुख्यमंत्री से बालेश्वर वार्ड के तीन स्थानों में ह्यूम पाइप लाइन बिछाने को दिया मांग पत्र ।

Next post

विद्यालय के निकट खुले मुर्गी पालन फार्म से छात्रों में बढ़ा बीमारी का खतरा।