×

चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट को पितृ शोक पत्रकारों ने जताया दुख ।

चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट को पितृ शोक पत्रकारों ने जताया दुख ।

*मेरो पहाड़*

अमर उजाला के पत्रकार एवं चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के पिता उदय राम भट्ट का 67 साल की उम्र में निधन हो गया । जानकारी के अनुसार स्व: भट्ट दिनेश के परिवार के साथ चम्पावत में रहते थे सुबह लगभग 10 बजे के आस पास सांस की दिक्कत होने से अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गयी । मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव कोट अमोड़ी के श्मशान घाट में उनके तीनो पुत्रो जीवन , बलदेव व दिनेशभट्ट की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया । उनके आकस्मिक मृत्यु पर चम्पावत जिला पत्रकार संगठन द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की है । शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में जिलाध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली , गणेश पांडे,गिरीश बिष्ट , चन्द्र शेखर जोशी, लक्ष्मण बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, शुभम गौड़, राजीव गुप्ता, नवीन भट्ट, सूरी पंत, जीवन बिष्ट, जया पुनेठा, जगदीश जोशी, विनोद चतुर्वेदी, प्रकाश भट्ट, शंकर जोशी, दीपक धामी, ललित भट्ट, कुंदन, सतीश चंद्र जोशी, बाबूलाल यादव के साथ ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री मुकेश महराना, दर्ज़ा मंत्री श्याम नारायण पांडे, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा,
नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

आदर्श चम्पावत’ की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल: जिला चिकित्सालयों को मिले अत्याधुनिक लेंसमीटर।

Next post

दियूरी में अवैध उपखनिज भंडारण पर का प्रहार: संयुक्त अभियान में निस्तारण।