×

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर टनकपुर में विधिक जागरूकता व सम्मान कार्यक्रम।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर टनकपुर में विधिक जागरूकता व सम्मान कार्यक्रम।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

टनकपुर। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के दिशा-निर्देशानुसार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधिक साक्षरता शिविर, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय उप-चिकित्सालय टनकपुर से हुई, जहां बताया गया कि वर्ष 1988 से प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य बुजुर्गों के सम्मान और उनके योगदान को याद करना है।

PLV बिजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि “बुजुर्ग हम पर बोझ नहीं, बल्कि उस बगिया के बाग़बान हैं, जिसे उन्होंने अपने जीवनभर सींचा है।”
PLV सोनी सिंह ने इसे समाज के लिए “अमूल्य धरोहर” बताते हुए कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग या सेवानिवृत्त व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आते हैं।

ग्राम ज्ञानखेड़ा में आयोजित दूसरे कार्यक्रम में विधिक जानकारी के साथ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा एक स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जांच कर दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।

इस अवसर पर PLV रीता कनोजिया ने बताया कि धारा 24 के तहत यदि कोई व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक को त्यागकर कहीं छोड़ देता है, तो उसे 3 माह का कारावास या 5 हजार रुपये जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
PLV हरिप्रिया जोशी ने बताया कि सिविल अथवा फौजदारी मामलों में वरिष्ठ नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से **निःशुल्क अधिवक्ता** उपलब्ध कराया जाता है।
PLV सोनी जंहा ने कहा कि यदि बच्चे अपने बुजुर्गों को भरण-पोषण या मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो अधिनियम के तहत संपत्ति वापस ली जा सकती है।

शाम को नेहरू पार्क, टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, जहां वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया गया और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। PLV प्रियंका पचोली ने स्पष्ट किया कि भरण-पोषण में आहार, वस्त्र, निवास और चिकित्सा सुविधा सम्मिलित है।

इस मौके पर PLV बिजेंद्र अग्रवाल, सोनी सिंह,रीता कनोजिया,सोनी जंहा, हरिप्रिया जोशी, प्रियंका पचोली सहित प्रो बोनो प्रीति, आशीष व स्वाति उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जनपद में विधिक जागरूकता शिविर।

Next post

गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार को लेकर प्रदेश भर के साथ ही चम्पावत जिले में विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंक विरोध जताया।