*मेरो पहाड़*

टनकपुर माँ पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से हुए। 422 वोटरों वाली समिति में से 381 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र तिवारी की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में भुवन चंद्र पांडेय अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 168 वोट मिले। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 13 वोटों से हराया। किशन तिवारी को 155 वोट मिले वही उपाध्यक्ष पद पर नंदाबल्लभ तिवारी , सचिव पद पर सुरेश तिवारी व कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र तिवारी विजय हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे धाम के विकास के लिए ततपरता से काम करेंगे।