×

खनन कारोबारी चचा को मारी भतीजे ने गोली हालत गम्भीर ।

खनन कारोबारी चचा को मारी भतीजे ने गोली हालत गम्भीर ।

 

मेरो पहाड़

चंपावतजिले के टनकपुर में सोमवार देर रात को एक खनन कारोबारी को उसके भतीजे ने गोली मारकर घायल कर दिया । गम्भीर हालत में चचा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया । मामला नायक गोठ का है जहाँ सोमवार को खनन कारोबारी को उनके घर में रात करीब 11 बजे किसी ने गोली मार दी। गोली मारने से बुरी तरह जख्मी कारोबारी को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर के नायकगोठ निवासी खनन कारोबारी दीपक सिंह उर्फ बिट्ठल को 8 जुलाई को रात करीब 11 बजे उनके घर के पास गोली मार दी, जिसके बाद उसे टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। कारोबारी को गोली मारने वाले और गोली मारने के कारणों की तलाश की जा रही है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की हर मामले से जांच की जाएगी। अपराधी को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर बनबसा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों का सफल रेस्क्यू उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो को सकुशल पहुँचाया सुरक्षित स्थानों में । मुख्यमंत्री कल बाढ़ प्रभावित लोगो से करँगे मुलाकात।

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने आज चंपावत जिले के टनकपुर बनबसा बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से की मुलाकात।