×

बिसारी के गुसाई मन्दिर में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि पर्व। 

बिसारी के गुसाई मन्दिर में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि पर्व। 

*मेरो पहाड़*

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के,बिसारी ग्राम के गुसाई देवता मंदिर में नवरात्रों के प्रथम दिन देव डागरों को हरिद्वार ले जाकर के गंगा स्नान कराया गया, तत्पश्चात मंदिर में पूजा पाठ करके अष्टमी के दिन रात्रि जागरण द्वारा देव डागरों का आह्वान कर देव डांगर अवतरित हुए और पूरे ग्राम वासियों को आशीर्वाद दिया, नवमी के दिन समस्त मंदिरों में पूजा पाठ कर हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया। पूजा पाठ में गंगा दत्त गहतोड़ी सतीश गहतोड़ी ,दिनेश गहतोड़ी, मोती राम गहतोड़ी ,कृष्णानंद और अनिल गहतोड़ी आदि नेसहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

राम नवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर CM धामी ने की सपरिवार पूजा-अर्चना।

Next post

धामी ने की जिलाधिकारियों की वर्चुअली बैठक : जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व वन अग्नि नियंत्रण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिये।