मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर में नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने मीडिया बंधुओं से संवाद किया।




*मेरो पहाड़*
इस दौरान उन्होंने जनपद चंपावत में हो रहे विकास कार्यों, आदर्श चंपावत अभियान की प्रगति और जनता की अपेक्षाओं के विषय में जानकारी साझा की।
उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से सुझाव और विचार भी साझा किए गए ताकि विकास की खबरें सीधे जन-जन तक पहुँचाई जा सकें।
इस अवसर पर शुभम गौड़, राजीव गुप्ता, विनोद जोशी, नवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने कहा—
“मीडिया बंधु हमारे सबसे बड़े सहयोगी हैं। आपके माध्यम से हम जनपद चंपावत के विकास और आदर्श चंपावत अभियान की हर सफलता जनता तक पहुंचाएँगे।”
✨ सशक्त चंपावत – समृद्ध चंपावत✨






