नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव से की मुलाकात।






*मेरो पहाड़*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनहित एवं सुशासन को प्राथमिकता देते हुए नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल ने पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव से मुलाकात कर जनपद की कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं पुलिस कर्मियों के मनोबल से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी विचार-विमर्श हुआ। पुलिस अधीक्षक महोदया ने “राह-वीर योजना (गुड सेमेरिटन स्कीम)” की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के गोल्डन आवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को राज्य सरकार द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
बैठक में जनपद में बेहतर पुलिसिंग एवं जनसेवा के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर चर्चा की गई।






