इंद्रदेव विश्वकर्मा बने उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के कुमाऊँ मण्डल महामंत्री ।



*मेरो पहाड़*
उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन ने इंद्र देव विश्वकर्मा को कुमाऊँ मण्डल के महामंत्री का दायित्व दिया है । ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत व कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माहरा के निर्देशन में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने इंद्रदेव विश्वकर्मा को महामंत्री कुमाऊँ नियुक्त किया है । विकासकार्यो में गति लाने व संगठन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इंद्रदेव विश्वकर्मा के महामंत्री बनने में क्षेत्र में खुशी की लहर है ।














