उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया गया शुभारंभ।










*मेरो पहाड़*


पूर्णागिरि (टनकपुर)- उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत द्वारा जिला पंचायत के कैम्प कार्यालय ठुलीगाड़ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काट शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओ की बढ़ती हुई सँख्याओबको देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जायँगी ।
इससे पूर्व मेला कमेटी के अध्यक्ष सहित विभिन्न लोगो द्वारा मंडलायुक्त सहित तमाम लोगों का स्वागत किया । मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष किशन तिवारी ने मन्दिर की विभिन्न समस्याओं व सुविधाओं के विस्तार के लिए मंडलायुक्त को अवगत कराया । लगभग तीन माह चलने वाले इस मेले का 10 वर्षों बाद जिला पंचायत संचालन कर रही है ।












