×

लो ! अब तो चंपावत जिले के जिला अधिकारी की हि व्हाट्सएप आईडी को हैक कर लिया है ।चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने खुद जिला प्रशासन के ग्रुप में किया साझा ।

लो ! अब तो चंपावत जिले के जिला अधिकारी की हि व्हाट्सएप आईडी को हैक कर लिया है ।चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने खुद जिला प्रशासन के ग्रुप में किया साझा ।

 

*मेरो पहाड़*

चंपावत के डीएम नवनीत पांडे की WHATSAAP ID हैक हो गई है। डीएम इन दिनों जिले से बाहर हैं। व्हाट्सएप आईडी से हैकर विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। हैकर ने व्हाट्सएप आईडी में डीएम की फोटो भी लगाई है।

व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी बृहस्पतिवार को डीएम ने खुद जिले के तमाम विभागों के ग्रुप और जिला प्रशासन के ग्रुपों में साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया कि श्रीलंका के किसी हैकर ने उनकी व्हाट्सएप आईडी हैक की है। उन्होंने लोगों से इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है। इससे पूर्व भी जिला सूचनाधिकारी गिरिजा शंकर जोशी सहित चंपावत जिले के कुछ अफसरों की व्हाट्सएप आईडी हैक हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए जब भगवान ने बाल रूप में लिया अवतार। पाटी विकासखण्ड के खरही गांव में श्री कृष्ण लीला का हो रहा आयोजन ।

Next post

उत्तराखंड वन विकास निगम के चेयरमैन, और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, देहरादून शासकीय आवास में ली अंतिम सांस।